![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2024/09/cm--1024x681.jpeg)
देश में काश्तकारों को सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य बना पंजाब
चंडीगढ़, 25 नवंबर
गन्ना किसानों को सबसे अधिक गन्ने का मूल्य (स्टेट एग्रीड प्राइस) देने में देश का नेतृत्व करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एस.ए.पी. में प्रति क्विंटल 10 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे किसानों को गन्ने की फसल का प्रति क्विंटल 401 रुपए मूल्य मिलेगा।
एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, और इसीलिए किसानों को 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब देशभर में गन्ने का सबसे अधिक दाम देगा, जिससे किसानों को बड़ा लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार किसानों को देश में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा ही गन्ना किसानों को सबसे अधिक कीमत दी है और अब भी इसी दिशा में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गन्ने की अग्रणी किस्मों के लिए किसानों को 401 रुपए प्रति क्विंटल और गन्ने की मध्यम-पिछड़ी किस्मों के लिए 391 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य देगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (एस.ए.पी.) देश में सबसे अधिक है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ की सृष्टि सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोगों के पैसे का उपयोग उनकी भलाई के लिए कुशलतापूर्वक कर रही है और राज्य में कई जनहितैषी एवं विकासोन्मुख नीतियां लागू की गई हैं।
————-
More Stories
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज
पंजाब पुलिस ने राज्य की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सेव लाइफ इंडिया के साथ समझौता