
बिछुड़ी आत्मा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
विधायक गोगी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया
लुधियाना, 11 जनवरी: Prime Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा किया, जिनका बीती रात निधन हो गया।मुख्यमंत्री आज यहां विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गोगी को मेहनती, समर्पित और प्रतिबद्ध साथी बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के समर्पित सिपाही थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गोगी ने लोगों, खासकर अपने हलके के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने ‘आप’ और लोगों के दिलों में एक बड़ी रिक्तता छोड़ दी है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने गोगी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।
————-
More Stories
खुड्डियां द्वारा केंद्र सरकार से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की अपील
मुख्यमंत्री ने पटियाला में हुए सड़क हादसे में स्कूली विद्यार्थियों की मौत पर दुख व्यक्त किया
इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’