चंडीगढ़, 11 जनवरी: Prime Punjab
पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
स्पीकर ने आज जारी प्रेस बयान में कहा कि श्री गुरप्रीत गोगी, जो 57 वर्ष के थे, वर्ष 2022 में लुधियाना पश्चिम से विधायक चुने गए थे। स्पीकर ने कहा कि बीते कल ही उन्होंने श्री गोगी जी और संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बूढ़े नाले को पुनः बूढ़ा दरिया बनाने के कार्यों को लेकर लंबी चर्चा की थी।
स्पीकर ने कहा कि गुरप्रीत गोगी द्वारा समाज के लिए और विशेष रूप से लुधियाना क्षेत्र के लिए की गई सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
स्पीकर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।
—————

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।