Jalandhar-Manvir Singh Walia
महिला महाविद्यालय के स्किल विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर आधारित तीन दिवसीय एंट्रीप्रेन्योरिल पेंटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिडीलाइट के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर स्किल फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राखी मेहता द्वारा एंट्रीप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन विषय पर सेशन में छात्राओं को संबोधित किया गया। इस सेशन में स्किल डिवेलपमेंट, एडैपटेबिलिटी, कोलैबोरेशनस बिल्डिंग कयूनिटी, लीडरशिप, क्षमताओं तथा विकास जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पिडीलाइट आर्ट एक्सपर्ट श्रीमती नवदीप कौर, श्रीमती रीतू लाल व श्री विकास द्वारा हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का सैशन आयोजित किया गया। छात्राओं ने फ्रिज मैग्नेट, बैच, पेपर वेट, घडिय़ां आदि पेंट की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं के काम की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. राखी मेहता, डॉ. नीरू भारती शर्मा, श्रीमती नवनीता, श्री आशीष चड्ढा व श्रीमती मुक्ति अरोड़ा को बधाई दी। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा तथा अन्य फैकल्टी सदस्यों ने इस आयोजन में छात्राओं की प्रशंसा की। इस इवेंट में सभी विभागों की छात्राओं ने भाग लिया।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।