सरकारी स्कूली छात्रों का मेहरचंद पॉलीटेक्निक में दौरा
2 years ago
Jallandhar-Manvir Singh Walia
मेहर चंद पॉलीटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जगरूप सिंह जी के कुशल नेतृत्व के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सच्ची पिंड, जालंधर के विद्यार्थियों द्वारा मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज का दौरा किया गया। जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जगरूप सिंह जी ने बताया कि मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न विभिन्न तरह की स्कॉलरशिप मुहैया करवाई जाती है। प्रिंसिपल डॉक्टर जगरूप सिंह खुद सभी बच्चों से रु ब रु हुए तथा सभी बच्चों को बढ़िया ढंग से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विभाग के मुखी श्री प्रिंस मदान जी के द्वारा कॉलेज पर बनी एक वीडियो से की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का दौरा किया। इसी तरह सिविल विभाग के मुखी श्री राजीव भाटिया, इलेक्ट्रिकल विभाग के मुखी श्री कश्मीर कुमार, फार्मेसी विभाग के मुखी श्री संजय बंसल, साइंस विभाग के मुखी श्रीमती मंजू मनचंदा, मैकेनिकल विभाग के मुखी श्रीमती ऋचा अरोड़ा, ऑटोमोबाइल विभाग के मुखी श्री सुधांश नागपाल और वर्कशॉप विभाग के मुखी श्री तरलोक सिंह जी ने अपने अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। इस दौरे के दौरान स्कूल की तरफ से मैडम दीपिका मैनी और मैडम पलविंदर कौर जी भी मौजूद रहें। इस कार्यक्रम का अंत कॉलेज के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग के श्री राजेश कुमार जी ने बच्चों को डिप्लोमा के बाद के रोजगार के अफसर के बारे में बता कर किया। इस समूह कार्यक्रम को संयोजित ढंग से करवाने के लिए कॉलेज के श्री अजय दत्ता जी ने खूब सहयोग किया।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।