40.85 लाख रुपये की सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
1 year ago
चंडीगढ़ : Prime Punjab
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमलोह एंटरप्राइजेज के मालिक और फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह निवासी एक भगोड़े आरोपी सतविंदर को सरकारी ग्रांट में 40,85,175 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सतविंदर, अमलोह ब्लॉक और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित फंडों के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में वांछित था, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के तत्कालीन ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलविंदर सिंह रंधावा की मिलीभगत भी शामिल थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में 9 अगस्त, 2024 को विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, पटियाला रेंज में आईपीसी की धारा 409 और 120-बी के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और धारा 13(2) के तहत एफआईआर नंबर 37 दर्ज की गई थी। इस मामले में कुलविंदर सिंह रंधावा, जो वर्तमान में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) के पद पर तैनात हैं, सहित कुल पांच आरोपी शामिल हैं, जिन पर सरकारी फंडों का दुरुपयोग कर गैर-कानूनी तरीके से निजी फर्मों और व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि दो आरोपियों, कुलविंदर सिंह रंधावा और एक निजी व्यक्ति हंसपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है।
More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।