एएसआई अशोक कुमार की अद्वितीय कला के चलते उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह
डीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को दी बधाई, कहा— उनका बेमिसाल हुनर पंजाब पुलिस का सिर ऊंचा करता रहेगा
चंडीगढ़, 10 मार्च:Prime Punjab
प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित करते हुए, पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज सहायक सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार को अमेरिकी हीरों, जिन्हें जर्कन पत्थर भी कहा जाता है, का उपयोग कर शानदार चित्र बनाने में उनकी बेमिसाल कारीगरी के लिए विशिष्ट डायरेक्टर जनरल प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया।
यह मान्यता एएसआई अशोक कुमार की हालिया उपलब्धि के उपरांत दी गई, जिसमें उनकी असाधारण कलात्मक प्रतिभा के चलते उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला। उनके अद्वितीय कार्य, जिनमें वैश्विक स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के चित्रण शामिल हैं, ने न केवल उनकी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया, बल्कि पंजाब पुलिस फोर्स का नाम भी रोशन किया।
डीजीपी ने एएसआई अशोक कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका बेमिसाल हुनर पंजाब पुलिस का सिर ऊंचा करता रहेगा।
इससे पहले, डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एएसआई अशोक कुमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा,
“एएसआई अशोक कुमार ने अमेरिकी हीरों (जर्कन पत्थर) का उपयोग कर अपनी शानदार रचनाओं से पोर्ट्रेट कला को नई परिभाषा दी है। विनम्र शुरुआत से लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान तक उनकी यात्रा जुनून, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।”
—

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।