चंडीगढ़-prime Punjab
एन. आर. आई. मामलों के मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ रावी दरिया, जोकि पंजाब के अमृतसर के अजनाला जिले में से होकर बहता है और पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सरहद बनाता है, सम्बन्धी महत्वपूर्ण चिंता के मामले पर मुलाकात की। उन्होंने पंजाब सरकार को ज़रुरी फंड देने की विनती की। यह फंड हमारी ज़मीन की सुरक्षा, हमारे सुरक्षा बुनियादी ढांचे की रक्षा और इस संवेदनशील सरहद पर ग़ैर-कानूनी गतिविधियों केP बढ़े हुए जोखिम को रोकने के लिए ज़रुरी प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।मंत्री ने कहा कि भारी बाढ़ के समय के दौरान अजनाला में रावी के साथ लगते क्षेत्रों को काफ़ी नुक्सान होता है। इसमें न सिर्फ़ हमारे किसानों की कीमती कृषि योग्य ज़मीन का नुक्सान होता है, बल्कि महत्वपूर्ण फ़ौज और बी. एस. एफ. चौकियों को भी भारी नुक्सान होता है। यह नुक्सान हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी सीमा सुरक्षा बलों की संचालन क्षमता को सीधा प्रभावित करता है। इसके इलावा, इन सरहदी इलाकों में बाढ़ों के कारण होने वाला विघ्न बदकिस्मती से नशों की तस्करी की संभावनाओं को बढ़ाता है, जो हमारे राज्य और राष्ट्र के लिए एक गंभीर ख़तरा है।
धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री को आगे बताया कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से कंट्रोल करने और घटाने के लिए यह ज़रूरी है कि हम नदी के इस हिस्से के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा उपाय करें। इसमें मज़बूत बाढ़ नियंत्रण बुनियादी ढांचा और सरहदी सुरक्षा प्रतिष्ठिानों को मज़बूत करना शामिल होगा।
——

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।