सरकार द्वारा कई राज्यों में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारी।

Manvir Singh Walia 

Jatin Kumar 

जालंधर, 22अप्रैल: Prime Punjab 

राज्य में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए 24 अप्रेल, 2026 को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल रात 8:00 से शुरू की जाएगी और 15,20 मिनट तक चलेगी, जिसमें शहरों के कई इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में (Blackout) रखा जाएगा।

जानकारी अनुसार अमृतसर, लुधियाना में नगर के PSPCL डिवीजन के तहत आने वाले क्षेत्रों में यह अभ्यास किया जाएगा।

ड्रिल शुरू होने से 5 मिनट पहले 7:55 बजे सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को सतर्क किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों में स्पीकरों की सहायता से अनाउसमेंट भी की जाएगी। सायरन बजते ही PSPCL द्वारा बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस मॉक ड्रिल में NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) कई विभाग मिलकर इमरजेंसी सिचुएशन का अभ्यास करेंगी।