काउंसिल एवं नगर पंचायत के चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने हेतु जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 25 मई : Prime Punjab 

जिला जालंधर ग्रामीण में होने वाले नगर काउंसिल एवं नगर पंचायत चुनावों के मद्देनज़र चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न करवाने के लिए स. हरविंदर सिंह विर्क, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण द्वारा समस्त गजटेड अधिकारियों, एस.एच.ओज़ एवं चौकी इंचार्जों के साथ विशेष बैठक की गई।

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को कानूनी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। चुनावों के मद्देनज़र पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

 

चुनावों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

चुनाव प्रबंधों को और अधिक मजबूत करने हेतु गजटेड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले भर में लगातार फ्लैग मार्च, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, मतदान केंद्रों का निरीक्षण तथा दिन-रात नाकाबंदी/चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसके अतिरिक्त जालंधर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारों, धार्मिक स्थलों एवं डेरों को भी संवेदनशील स्थानों के रूप में चिन्हित किया गया है तथा वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन स्थानों पर शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु विशेष पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

 

एस.एस.पी जालंधर ग्रामीण स. हरविंदर सिंह विर्क ने भरोसा दिलाया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर, दबाव अथवा भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।