Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 21 जून : Prime Punjab
जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के स्वागत में निकला रोड शो सिर्फ कार्यक्रम नहीं था। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का बिगुल फूंक दिया। अंगुराल के अनुसार वेस्ट की जनता अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है और राष्ट्रवाद, विकास व जवाबदेह शासन वाले विकल्प के साथ खड़ी है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से बना ऐतिहासिक स्वागत:
अंगुराल ने इस रोड शो को सफल बनाने में मंडल प्रधानों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, पार्षदों, बूथ प्रधानों, युवा व महिला मोर्चा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत को भाजपा की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भीड़ नहीं, बल्कि जनविश्वास की नींव तैयार करता है और जालंधर वेस्ट ने साबित कर दिया कि संगठन यहां पूरी मजबूती से खड़ा है।
विरोधियों को दिया राजनीतिक संदेश:
पूर्व विधायक ने कहा कि वेस्ट की यह ऐतिहासिक भागीदारी विरोधियों के लिए खुला संदेश है। जनता अब नारों से नहीं, बल्कि उस ताकत के साथ जाएगी जो सुख-दुख में साथ खड़ी हो और पंजाब को नई दिशा दे। यह उत्साह सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि 2027 की उस लड़ाई की शुरुआत है जिसमें पंजाब भाजपा को सत्ता तक पहुंचाएगा।
2027 तक नहीं रुकेगा कारवा:
अंत में अंगुराल ने सभी कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों का आभार जताया और कहा कि जालंधर वेस्ट अब सिर्फ भाजपा का गढ़ नहीं, बल्कि 2027 में सरकार बनाने के संकल्प का केंद्र बन चुका है। उन्होंने दोहराया कि “2027 में पंजाब की सत्ता पर भाजपा का परचम लहराने तक यह कारवां नहीं रुकेगा”।



More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।