Director : Manvir singh walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 24 जून : Prime Punjab
जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने बाबू लाभ सिंह नगर, शीतल नगर, न्यू अमर नगर, गुरु नानक नगर, शाम नगर, शिव नगर और नागरा के रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लिखित मांग पत्र सौंपा। उनके साथ पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की भी मौजूद रहे।
अंगूराल ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जनता सालों से रेलवे फाटकों के कारण जाम, दुर्घटनाओं, एंबुलेंस की देरी और बच्चों की परेशानी झेल रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस गंभीर समस्या को कभी प्राथमिकता नहीं दी और सिर्फ वोट की राजनीति की।
शीतल अंगूराल ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, समाधान की राजनीति करती है। रेलवे फाटकों का निर्माण सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा, समय की बचत और क्षेत्र के विकास का मुद्दा है। भाजपा इसे पूरी मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
के.डी. भंडारी और अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कांग्रेस और आप ने वेस्ट को उपेक्षा के हवाले किया। शीतल अंगूराल द्वारा उठाई गई यह मांग सिर्फ वेस्ट ही नहीं, बल्कि नॉर्थ विधानसभा के लोगों को भी लाभ देगी। भाजपा जनता को राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।



More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।