Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 27 जून : Prime Punjab
महाराजा रणजीत सिंह जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 5 और 8 में श्रद्धापूर्वक छबील लगाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान राहगीरों को मीठा पानी, मीठी लस्सी और जल जीरा वितरित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राठौर ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और जनकल्याणकारी शासन के प्रतीक थे। उनका जीवन और बलिदान आज भी राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और विकासशील बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन, न्याय और सर्वधर्म सम्मान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर अनु, चंदन रखेजा और अंजू प्रभाकर को राकेश राठौर द्वारा सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।