Pages

Pages

जालंधर में विधिपुर फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 की मौत, 3 बच्चियां घायल।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 5 जुलाई : Prime Punjab 

जालंधर में विधिपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें स्विफ्ट कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और मां यावंती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरिंदर अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में ब्यास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विधिपुर फ्लाईओवर के पास सामने से आ रही इनोवा कार ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल तीन बच्चियों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार इनोवा चालक की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।