Pages

Pages

वियतनाम में पलटी टूरिस्ट बोट: 15 भारतीयों की मौत, PM मोदी और राजनाथ ने जताया दुख, रेस्क्यू जारी।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर , 11 जुलाई : Prime Punjab 

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और वियतनामी प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

 

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुखद नाव दुर्घटना की खबर से बेहद व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।” राजनाथ सिंह ने भी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए सर्च ऑपरेशन की सफलता के लिए प्रार्थना की। दोनों नेताओं ने बताया कि हनोई स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दे रहे हैं।

 

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और घटना का सटीक विवरण जुटाया जा रहा है। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि बचाव दल मलबे और लापता लोगों की तलाश कर रहा है। फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घायलों का इलाज और शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता पहुंचाना है।