Pages

Pages

जालंधर ग्रामीण में वीवीआईपी दौरे के चलते आज 12 घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, ये रास्ते रहेंगे बंद।

Director : Manvir Singh Walia

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 17 जुलाई : Prime Punjab

वीवीआईपी दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज शुक्रवार, 17 जुलाई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जिले में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात को सुचारु रखने के उद्देश्य से कई मार्गों को बंद किया गया है और वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

 

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से लाल रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं हरे रंग से चिन्हित सड़कें डायवर्जन/वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल की जाएंगी।

 

किन-किन रूटों पर डायवर्जन

पुलिस के अनुसार दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला और सुभानपुर की तरफ से जालंधर आने वाला सामान्य यातायात अब ट्रैफिक डायवर्जन मानचित्र में हरे रंग से दर्शाए गए वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरेगा।

 

जनता के लिए अहम सलाह

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि:

– ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सख्ती से पालन करें

– निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें

– सुबह 8 से रात 8 बजे तक यात्रा करने से पहले प्लानिंग कर लें ताकि देरी से बचा जा सके

 

पुलिस ने कहा कि यह व्यवस्था वीवीआईपी दौरे को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और ट्रैफिक को निर्बाध रखने के लिए की गई है।

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जारी एडवाइजरी का पालन कर अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएं।