Pages

Pages

प्रेम के लिए पति की हत्या: गुजरात में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दिया, फैक्ट्री में गाड़ा शव।

Director : Birkamal Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर/गुजरात, 30 जुलाई : Prime Punjab 

गुजरात के जामनगर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां पृथ्वी नाम की महिला ने अपने प्रेमी नीलेश के साथ मिलकर अपने पति जिग्नेश मावदीया की हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने शराब में साइनाइड मिलाकर जिग्नेश को जहर दिया और उसकी हत्या कर दी।

 

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए जिग्नेश के शव को एक फैक्ट्री परिसर में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई गई कि जिग्नेश काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया है, ताकि किसी को शक न हो।

 

कुछ समय बाद परिजनों को जिग्नेश के अचानक गायब होने और ऑस्ट्रेलिया जाने की बात पर संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और पूछताछ में पृथ्वी और नीलेश के बयान अलग-अलग पाए गए। सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फैक्ट्री से शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पृथ्वी और नीलेश को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।