Pages

Pages

जालंधर: बबरीक चौक में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला के कान से सोने के टॉप्स लेकर फरार हुए बाइक सवार।

जालंधर, 14 ਅਗਸਤ : Prime Punjab 

जालंधर के बबरीक चौक में वीरवार शाम करीब 4 बजे नशा छुड़ाओ केंद्र के पास दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात हुई। प्लसर बाइक पर सवार 2 युवकों ने स्कूटी पर जा रही महिला के कान से सोने के टॉप्स झपट लिए और फरार हो गए।

पीड़ित महिला की पहचान मंगल मंडी निवासी मुक्ता गौरी के रूप में हुई है। मुक्ता गौरी ने बताया कि वह अपने पोते के साथ एक्टिवा पर रिश्तेदार से मिलने जा रही थीं। जैसे ही वे बबरीक चौक पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवारों ने उनकी स्कूटी के साथ बाइक लगाकर मौका पाते ही झपटा मार दिया।

घटना ऐसे समय हुई जब जालंधर पुलिस 15 अगस्त को लेकर शहर में चाक-चौबंद होने और फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाने का दावा कर रही थी। भीड़ जमा होने के बावजूद आरोपी आसानी से भाग निकले और बाइक का नंबर भी नोट नहीं हो सका।

 

मौके पर पहुंची थाना-5 की पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर टॉप्स दिलाने की मांग की है।