Pages

Pages

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर जालंधर में भाजपा की मौन यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दी श्रद्धांजलि।

जालंधर, 14 अगस्त: Prime Punjab 

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा भगवान श्री राम चौक से भगवान बाल्मिकी चौक तक मौन यात्रा निकाली गई। यात्रा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सरिन हिक्की ने की। इसमें मुख्य रूप से भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों शामिल हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी।

 

इस मौके पर श्री ढिल्लों ने कहा कि देश के विभाजन का सबसे बड़ा दर्द पंजाब ने झेला। पंजाब की धरती दो टुकड़ों में बंट गई और हजारों परिवार उजड़ गए। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई पंजाबी परिवार होगा जिसने विभाजन का दंश न सहा हो। यह घाव आज भी पंजाब की सामूहिक स्मृति में जिंदा है।

 

श्री ढिल्लों ने कहा कि विभाजन भारत माता के सीने पर लगा घाव है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” घोषित करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे उन बलिदानियों और पीड़ितों को सम्मान मिला है जिन्हें दशकों तक इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला।

 

कार्यक्रम में पंजाब प्रभारी नरेंद्र रैना, राजेश बाघा, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, करमजीत चौधरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। श्री ढिल्लों ने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका से अवगत कराना जरूरी है ताकि समाज को बांटने वाली ताकतें फिर सिर न उठा सकें।