Pages

Pages

जालंधर: Alaska चौक पर Kartar Bus की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय की मौत, ड्राइवर फरार।

जालंधर, 15 अगस्त : Prime Punjab 

जालंधर के Alaska चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। Kartar Bus की चपेट में आने से एक डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार होकर रेलवे रोड की तरफ जा रहा था।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी स्कूटी पर रखे बैग पर डिलीवरी कंपनी का नाम लिखा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह डिलीवरी ब्वॉय था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस के कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। वहीं बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।