Pages

Pages

Jio Prime लॉन्च: ₹300 में 1 साल तक रिचार्ज महंगा होने का टेंशन खत्म, ₹299 वाला प्लान भी जारी।

ਜਲੰਧਰ, 18 ਅਗਸਤ : Prime Punjab 

महंगे रिचार्ज से परेशान हैं तो Jio लेकर आया Jio Prime. ₹300 की एकमुश्त फीस देकर आप अपने मौजूदा Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकते हैं। मतलब अगले 1 साल तक आपका रिचार्ज आज वाले ही रेट पर होगा, चाहे कंपनी दाम बढ़ा भी दे।

Jio Prime की सदस्यता 20 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसे आप MyJio ऐप, http://Jio.com, Jio स्टोर या किसी भी अधिकृत Jio पार्टनर से ले सकते हैं। ये ऑफर नए और पुराने दोनों प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। दूसरे नेटवर्क से पोर्ट कराने वाले भी ले सकते हैं।

 

सबसे खास बात – Prime लेने के बाद आप किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। आप चाहें तो ₹299 वाला प्लान रिचार्ज करें या कोई दूसरा Jio प्लान, Prime का फायदा हर रिचार्ज पर मिलेगा। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि ₹299 वाला लोकप्रिय प्लान बंद नहीं होगा।

Prime के साथ ₹600 के 2 कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। ₹300 का वाउचर JioHome या JioPC कनेक्शन पर और दूसरा ₹300 का वाउचर दोस्त/परिवार के नए Jio सिम पर इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ में नए Jio प्रोडक्ट्स का अर्ली एक्सेस और प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

 

Airtel के कुछ सस्ते प्लान हटाने के बाद Jio का ये कदम ग्राहकों को बड़ा रिलीफ देगा।