Pages

Pages

जालंधर के GS Honda शोरूम में हंगामा: नई Activa बार-बार बंद, ग्राहक ने लगाए पोस्टर – “200 से ज्यादा पेट्रोल मत भरवाओ”।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 02 सितंबर : Prime Punjab 

जालंधर के फुटबॉल चौक स्थित GS Honda शोरूम में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सेंट्रल टाउन निवासी ग्राहक दीपक ने आरोप लगाया कि 24 दिन पहले खरीदी नई Activa बार-बार मिसिंग कर रही है और चलते-चलते बंद हो जाती है। वह नंगल जाते समय हाईवे पर हादसे का शिकार होते-होते बचा। गुस्से में ग्राहक ने शोरूम के बाहर खड़ी सभी Activa पर पोस्टर चिपका दिए, जिस पर लिखा था – 200 रुपये से ज्यादा पेट्रोल मत भरवाओ।

 

पीड़ित दीपक का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर शोरूम गया तो कर्मचारियों ने कहा कि नई Activa में शुरू के 2 महीने तक सिर्फ 200 रुपये का ही पेट्रोल डलवाओ, टंकी फुल मत करवाओ। दीपक ने सवाल उठाया कि अगर उसे लंबा सफर करना है तो वह बार-बार 200 का पेट्रोल कैसे भरवाता रहेगा। उसने कर्मचारियों पर बदसलूकी और सर्विस सही से न करने का भी आरोप लगाया। उसने 10 हजार देकर फैंसी नंबर भी लिया था।

 

वहीं शोरूम सुपरवाइजर ने सफाई दी कि ग्राहक सुबह 9:25 बजे आया था और उसका नंबर 23वां था, जबकि सर्विस पर 25 गाड़ियां पहले से लगी थीं। उसने ग्राहक पर बदतमीजी का आरोप लगाया। एक अन्य अधिकारी ने माना कि वे हर ग्राहक को टंकी फुल न करवाने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि टंकी फुल करने से गैस बनती है और इथेनॉल (E20) वाले पेट्रोल की वजह से 2023 से सभी BS6 गाड़ियों में ये दिक्कत आ रही है।

 

एक्सपर्ट के मुताबिक कंपनी की ये सलाह आधी-अधूरी है। दरअसल नई BS6 Activa में Charcoal Canister लगा होता है। टंकी को बिल्कुल फुल (मुंह तक) भरवाने से पेट्रोल इस Canister में चला जाता है, जिससे बाइक मिसिंग करती है। इसलिए टंकी को 90% तक ही भरवाना चाहिए, 200 रुपये वाला कोई नियम नहीं है। अगर आपकी नई गाड़ी में भी यही दिक्कत आ रही है तो सबसे पहले फ्यूल कैप खोलकर गैस निकालें और सर्विस सेंटर पर EVAP System चेक करवाएं।