Pages

Pages

जालंधर में चोरों के हौंसले बुलंद! 10 दिन में एक ही जगह 5 बार चोरी, CIA दफ्तर से 500 मीटर दूर वारदात, पुलिस दे रही सिर्फ FIR।

जालंधर, 05 सितंबर : Prime Punjab 

जालंधर के थाना आदमपुर के अधीन जंडूसिंघा रोड पर स्थित नंदा फार्म में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात है कि CIA स्टाफ का दफ्तर महज 500 मीटर की दूरी पर है, फिर भी चोर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिनों में एक ही जगह पर 5 बार चोरी हो चुकी है।

 

पीड़ित राकेश चंद नंदा ने बताया कि उसके नंदा फार्म हाउस और भट्ठे पर 10 दिन में 6 बार चोरी हुई है – 5 बार पैलेस में और 1 बार भट्ठे पर। पहली चोरी 28 तारीख को हुई, जिसकी FIR दर्ज हुई। अगले ही दिन फिर चोरी हो गई, जिसमें कॉपर की तारें चोरी हुईं। इसके बाद ट्यूबवेल की तारें और कल डेढ़ लाख से ज्यादा का सामान चोर 1 घंटा रुक कर ले गए।

 

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस सिर्फ FIR पर FIR दे रही है, कार्रवाई कुछ नहीं हो रही। वो 4-5 दिन से SHO को फोन कर रहे थे, फोन नहीं उठा। आज जब बात हुई तो सिर्फ आश्वासन मिला। 8 दिन पहले भट्ठे से सिलेंडर और मोबाइल चोरी हुआ, उसकी भी शिकायत दी, पर कोई हल नहीं निकला। पहले चोर मुंह ढक कर आते थे, अब तो बेखौफ बिना मुंह ढके आ रहे हैं।

 

पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है और चोरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस का सिपाही आता है, फोटो खींच कर चला जाता है। FIR के बाद भी 3 बार चोरी हो चुकी है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए, नहीं तो लोगों में दहशत और बढ़ जाएगी।