Pages

Pages

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का 93 साल की उम्र में निधन, सियासी जगत में शोक – बस्ती शेख में होगा अंतिम संस्कार।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 10 सितंबर : Prime Punjab 

पंजाब सरकार के मौजूदा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का बुधवार अल सुबह निधन हो गया। 93 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने जालंधर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित तमाम सियासी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

भगत चुन्नी लाल का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल रहा है। 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट में जन्मे चुन्नी लाल का परिवार 1947 में बंटवारे के बाद जालंधर आ गया था। राजनीति से पहले उन्होंने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने 1985 में जालंधर दक्षिण से निर्दलीय चुनाव लड़कर सियासी पारी शुरू की, लेकिन पहली जीत 1997 में भाजपा की टिकट पर मिली।

 

जालंधर वेस्ट और साउथ सीट पर उनका दबदबा रहा। वह 1997, 2007 और 2012 में तीन बार विधायक चुने गए। 2011 में उन्हें पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया और 2012 से 2017 तक प्रकाश सिंह बादल सरकार में वह कैबिनेट मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने लोकल बॉडीज, मेडिकल एजुकेशन, लेबर और फॉरेस्ट विभाग संभाले और बीजेपी विधायक दल के नेता भी रहे। 2017 में उन्होंने खुद चुनाव न लड़ने का फैसला किया।

उनके परिवार में 4 बेटे और 4 बेटियां हैं, उनके बेटे मोहिंदर भगत ने 2023 में भाजपा छोड़कर AAP ज्वाइन की और अब बागवानी मंत्री हैं। प्रशासन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट, मॉडल हाउस रोड पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पंजाब सरकार ने उनके सम्मान में आज आधे दिन की छुट्टी घोषित की है।