जालंधर, 13 सितंबर : Prime Punjab
जालंधर के बस्ती दानशमंदा इलाके में स्थित दशहरा ग्राउंड में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा की रहने वाले भूषण कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। इस दौरान इलाके के लोगों और शीतल अंगुराल ने युवक की मौत नशे की वजह से होने की आशंका जताई। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने युवक की मौत को लेकर कहां कि युद्ध नशे विरुद्ध का एक ओर रिजल्ट मिल गया और उन्होंने सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाए। एक नशे के कारण मां ने अपना बेटा खो दिया और उन्होंने कहां कि शव के पास से मिली सिरिंज को कथित तौर पर हटा दिया गया और इसके बाद शव को गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को नहीं बुलाया गया और न ही उचित जांच की गई।
वहीं एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती दानशमंदा के दशहरा ग्राउंड स्थित एक कमरे में युवक का शव पड़ा है और उसके पास एक सिरिंज भी पड़ी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। एसीपी ने कहा कि युवक की मौत नशे के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। अभी इस बात की कहना है की नशे से युवक की जगी है यह जल्दबाज़ी होगी हो सकता है किसी और कारण युवक की जान गई हो। वह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और पीड़ित परिवार के बयान के अनुसार बनते करवाई जरूर करेंगे।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।