Pages

Pages

एशियाई खेल 2026: भारत के 8 में से 5 Silver LPU के खिलाड़ियों ने जीते, सांसद अशोक मित्तल ने जताई खुशी।

जालंधर, 23 सितंबर : Prime Punjab

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुए एशियाई खेल 2026 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारत के 503 खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इस दल में 246 सहयोगी स्टाफ और 19 दल अधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें मिशन प्रमुख सहदेव यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला हैं। एथलेटिक्स और क्रिकेट को सबसे बड़ा सहयोगी स्टाफ दिया गया है।

 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संचालक और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि इस बार एशियाई खेलों में LPU के 58 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी शामिल हैं। मीराबाई चानू ने इस बार एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल जीत चुकी हैं।

 

सांसद मित्तल ने बताया कि अब तक भारत ने कुल 8 मेडल जीते हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सबसे गर्व की बात यह है कि इन 8 मेडलों में से 5 सिल्वर मेडल अकेले LPU के खिलाड़ियों ने जीते हैं। उन्होंने कहा कि LPU के लिए यह बड़े सम्मान की बात है।

 

अशोक मित्तल ने कहा कि LPU सिर्फ पढ़ाई पर ही नहीं बल्कि खेलों और खिलाड़ियों की सेहत पर भी पूरा ध्यान देता है। LPU के खिलाड़ी पहले 2020 ओलंपिक और 2024 पैरा ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं और जब विदेश में तिरंगा लहराता है तो हर भारतीय को गर्व होता है। मित्तल को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी जापान में नया कीर्तिमान बनाएंगे।