राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग मल्टीमीडिया के मल्टीमीडिया क्लब की ओर से मशीनैक्स-2025 का दौरा किया गया जिसमें बी.डिकााइन (मल्टीमीडिया), बी-वोकेशनल एवं एम.-वोकेशनल (वेब टैक एंड मल्टीमीडिया) की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरे से छात्राओं ने थ्री-डी प्रिंटिंग व उससे जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी हासिल की। दौरे के दौरान छात्राओं ने हैंड्स ऑन सैशन में भी भाग लिया तथा पैन, किताबों के कवर तथा धातुओं पर की जाने वाली लेकार प्रिंटिंग का अनुभव लिया। छात्राओं ने कमर्शियल व इंडस्ट्रियल सैक्टर में इन तकनीकों के प्रयोग पर जानकारी एकत्र की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि अकादमिक लर्निंग व इंडस्ट्री प्रैक्टिस के बीच की दूरी कम करने की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा व सहायक प्रो. सुश्री हिना धीर व सुश्री भव्या मनोचा भी छात्राओं के साथ थे। छात्राओं का अनुभव बेहतरीन रहा। उनका कहना था कि भविष्य में यह अनुभव उनके करियर को संवारने में सहायक सिद्ध होगा। मल्टीमीडिया क्लब का भी सदैव यह प्रयास रहता है कि छात्राओं को इंडस्ट्री से जुड़ी नवीनतम जानकारियां सदा उपलब्ध करवाई जाएं।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।