Manvir Singh Walia
Jatin Kumar
जालंधर, 19 अप्रैल : Prime Punjab
कांग्रेस और ‘आप’ समेत पूरे विपक्ष ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पास होने से रोककर देश की आधी आबादी के खिलाफ घिनौनी साजिश की है, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है। इसका खामियाजा इन महिला-विरोधी पार्टियों को चुनाव परिणामों के रूप में भुगतना पड़ेगा। ये शब्द केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के हैं।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिराने के लिए विपक्ष द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर किए गए हमले के खिलाफ जन-जागरूकता के मद्देनज़र भाजपा ने पूरे देश में जन-आक्रोश अभियान शुरू किया है। इसी के तहत खट्टर और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य भी जालंधर पहुंचे थे।
श्री खट्टर ने कहा, “यह बिल पास कराना महिलाओं पर कोई एहसान नहीं था, बल्कि उनका अधिकार है।”
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया था, जिसे 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले लागू करने का वादा किया गया था।
हालांकि लोकसभा में एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है, लेकिन संवैधानिक संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक होता है।
विपक्ष ने निजी, पारिवारिक और दलगत हितों के कारण इसे पास नहीं होने दिया, जिससे महिलाओं का अधिकार और पीछे चला गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी हार नहीं मानेगी और इसके लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।
इस मौके पर संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कांग्रेस, आप, सपा और डीएमके जैसी पार्टियों ने सोची-समझी साजिश के तहत महिलाओं का हक छीना है।
उन्होंने कहा, “मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। बिल का विरोध करके ये पार्टियां न केवल हमारी बल्कि आधी आबादी की नजरों से भी गिर गई हैं। महिलाएं अपनी बेइज्जती कभी नहीं भूलतीं। मैं सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि विपक्षी पार्टियों को आगामी चुनावों में सबक सिखाएं।”
इस मौके पर पंजाब भाजपा की प्रदेश सचिव मीनू सेठी, शैली खन्ना (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), जिला महामंत्री महिला मोर्चा जालंधर शालू, पार्षद मीनू ढंड, अनु शर्मा और मीना शर्मा (जिला सचिव, जालंधर भाजपा) समेत कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।