Manvir Singh Walia
Jatin Kumar
जालंधर, 22अप्रैल : Prime Punjab
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने JEE मेन्स-2 2026 में शानदार प्रदर्शन किया: तानिश शर्मा ने 99.94 NTA स्कोर (CRL-898) किया हासिल।
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE मेन्स-2, 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तानिश शर्मा ने 99.948 का प्रभावशाली NTA स्कोर प्राप्त किया। भाविक जैन ने 99.64 अंक हासिल किए, जबकि हरअगम सिंह पसरीचा ने 99.41 स्कोर कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नमिश अरोड़ा ने 98.90, कृष चोपड़ा ने 98.17, सान्या ने 98.04 तथा मान्या ने 97.08, इकबाल सिंह कंगने 95.87 स्कोर प्राप्त कर JEE एडवांस के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस अवसर पर, इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनुप बौरी ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य श्री राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


More Stories
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।
ਜਲੰਧਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NIA ਕੋਰਟ ਦਾ ਓਪਨ-ਡੇਟਿਡ NBW ਜਾਰੀ।
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।