खन्ना-प्राइम पंजाब
पंजाब के खन्ना से एक बड़ी खबर मिली है। खन्ना में पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड थानेदार का कारनामा सामने आया। आरोपी ने पहल अपनी ेमका को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान कुछ विवाद हो गया और तैश में आकर आरोपी ने बोतल से प्रेमिका पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में महिला को होटल में छोड़ उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह निवासी कृष्णा नगर खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि अमर सिंह तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों और कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था। कई बार उसे पीटता था। डर के मारे वह सब कुछ सहन करती रही लेकिन अब अमर सिंह ने सभी हदें पार कर दीं। पीडि़त महिला ने बताया कि वह रिटायर्ड एएसआई से मिलने कचहरी में गई थी। वहां से दोनों रॉक व्यू होटल गए। रास्ते में बीयर की बोतलें लीं। होटल के कमरे में आरोपी ने बीयर पी और उसे भी पिलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान अमर सिंह उसे गालियां देने लगा और बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीडि़ता के अनुसार अमर सिंह के साथ करीब 12 साल पहले दोराहा थाने में मुलाकात हुई थी। उस समय अमर सिंह हवलदार था और दोराहा में तैनात था। महिला किसी शिकायत के संबंध में थाने आई थी। वहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। सिटी थाना 2 में महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अमर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।