Pages

Pages

पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लो से मिले शीतल अंगुराल।

Director : Manvir Singh Walia

Editor : Jatin Kumar Sahota

जालंधर, 10 जून : Prime Punjab

आज जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सरदार केवल सिंहढिल्लों से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने पंजाब की फेल सरकार,राज्य मे चरमरा चुकी क़ानून व्यवस्था,व्यापारी,दुकानदारों मे ख़ौफ़ज़दा माहौल पर खुलकर चर्चा कर पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार साँझा किये।

 

शीतल अंगुराल ने कहा पंजाब भाजपा प्रधान सरदार केवल ढिल्लों का बेदाग,हसमुख मिलनसार स्वभाव हर पंजाबी का दिल जीतेगा।क्युकी उन्होंने अपने व्यापारिक राजनीतिक जीवन में हर ग़रीब जरूरतमंद का सहयोग समर्थन निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर किया है।इसी वजह से हर वर्ग के लोग मे सरदार केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति को लेकर ख़ुशी की लहर है।

 

जिसके चलते हर गांव,हर शहर के लोगो समेत हर स्तर के सरकारी कर्मचारियों मे भी भाजपा को लेकर विश्वास पैदा हो गया है की अब पंजाब पंजाबियों की रक्षा सिर्फ़ भाजपा कर सकती है।इसलिए पंजाब को बचाने बढ़ाने विकास कराने के लिए भाजपा मजबूत बेहतर विकलप है।शीतल ने कहा नरेंद्र मोदी और केवल सिंह ढिल्लों की जोड़ी पंजाबियो के विश्वास का सबसे बेहतर मजबूत विकल्प बनकर उबरेगी और 2027 मे भाजपा की पंजाब सरकार बनायेगी।