Pages

Pages

आदित्य बिरला ज्वैलरी के इंद्रिया ने जालंधर में अपने पहले स्टोर के साथ पंजाब में अपनी मौजूदगी और मजबूत की।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 19 जून : Prime Punjab 

मॉडल टाउन में स्थित यह स्टोर, एक उन्नत रिटेल अनुभव में ब्राइडल, फेस्टिव, कंटेम्परेरी और एव्रीडे वियर कलेक्शंस में 32,000 से अधिक ज्वैलरी डिज़ाइन उपलब्ध कराता है।

जालंधर, 19 जून 2026: आदित्य बिरला ज्वैलरी के ब्रांड इंद्रिया ने जालंधर में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। जिससे पंजाब में उसकी बढ़ती मौजूदगी और मजबूत हुई है। राज्य में ब्रांड का यह चौथा स्टोर है। यह उन सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बाजारों पर इसके फोकस को दिखाता है, जहां गहनों, उत्सवों से जुड़ी खरीदारी और डिजाइन-आधारित रिटेल अनुभवों के प्रति गहरी रुचि है। इस अवसर पर बात करते हुए, इंद्रिया के सीईओ, श्री संदीप कोहली ने कहा, “पंजाब में गहनों के प्रति हमेशा से गहरी रुचि रही है। यहां लोग गहनों को सिर्फ शादियों या त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत शैली और रोजमर्रा की पहचान के हिस्से के रूप में भी देखते हैं। जालंधर एक तेजी से उभरता बाजार है, जहां समझदार और परिवार-केंद्रित ग्राहक रहते हैं। ये ग्राहक अपने ही शहर में बेहतर डिजाइन विकल्प, उत्कृष्ट कारीगरी और अधिक उन्नत खरीदारी अनुभव चाहते हैं। जालंधर में हमारा प्रवेश इंद्रिया की उस बड़ी सोच को दिखाता है, जिसके तहत हम उच्च संभावनाओं वाले उभरते बाजारों में विस्तार कर रहे हैं और क्षेत्र की सांस्कृतिक बारीकियों और प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए समकालीन, डिजाइन-आधारित ज्वैलरी को अधिक सुलभ बना रहे हैं।” जैसे-जैसे इंद्रिया पूरे भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, उसका यह पहला स्टोर इस महत्वाकांक्षा को और मजबूत करता है कि वह आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक पसंदीदा ज्वैलरी गंतव्य बने। जो हर खरीदारी में डिजाइन, भावना और अलग पहचान की तलाश करते हैं।

 

यह स्टोर मॉडल टाउन के मसनद चौक पर स्थित है, जो शहर का एक जाना-माना बाजार है। इसे ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव देने के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया है। जालंधर में गहनों, त्योहारों और अच्छे डिजाइन के प्रति गहरी रुचि है। इसलिए यह इंद्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। जहां परंपरा और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल देखने को मिलता है।

 

इस स्टोर में 32,000 से ज़्यादा डिज़ाइन हैं। यहां शादी-ब्याह के गहने, त्योहारों के कलेक्शन, समकालीन स्टेटमेंट पीस और रोज़ पहनने वाले हल्के आभूषण उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। यह स्टोर आधुनिक रूप और पारंपरिक कारीगरी का सुंदर मेल है। इसके अलावा, यहां ‘कारीगरी रूम’ जैसी खास जगहें भी बनाई गई हैं। ताकि पूरे परिवार के लिए खरीदारी का अनुभव और भी खास बन सके।

 

इस लॉन्च के साथ, इंद्रिया ने उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। जिससे उसका विशाल ज्वैलरी पोर्टफोलियो और सिग्नेचर इन-स्टोर अनुभव शहर के उपभोक्ताओं के और करीब आ गया है।