जालंधर, 04 जुलाई : Prime Punjab
दिल्ली की 8 वर्षीय बाल योगिनी वान्या शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। योग, कला, शिक्षा और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Nirooja Green India Pariwar Foundation और World Federation of Arts, Literature, Education, Peace and Culture द्वारा उन्हें “Joint Honorary Doctorate Degree in Arts and Humanities” से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणपत्र भारत और पेरू से संयुक्त रूप से जारी किया गया है।
सम्मान पत्र में कहा गया है कि वान्या ने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर उत्कृष्टता, समावेशिता, सतत विकास और वैश्विक भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा दिया है। ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के CEO डॉ. नीरज गुप्ता ने कहा कि वान्या जैसी प्रतिभाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और वह भारतीय योग व संस्कृति को विश्व स्तर पर नई पहचान दिला रही हैं।
पीतमपुरा, नई दिल्ली के एस.डी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा वान्या महज 8 साल की उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह लगातार योग के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
सम्मान मिलने पर वान्या ने इसे अपने माता-पिता, गुरुओं और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी योग के माध्यम से भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।


More Stories
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।
AAP ने जालंधर नॉर्थ में बदली कमान: अब मेयर वनीत धीर संभालेंगे हलका।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।