Pages

Pages

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर हत्या कांड का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ग्लॉक पिस्तौल बरामद।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 06 जुलाई : Prime Punjab 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के गांव दरोली कलां में हुई हत्या का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी बरामद की है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर जांच, आदमपुर DSP और CIA स्टाफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 06 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे गांव दरोली कलां निवासी 26 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ बाजा की मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान विनीत आहलावत, DSP राजीव कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर रास्ते सील कर दिए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के समय घर में 5 लोग मौजूद थे। पुलिस ने मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू पुत्र प्यारा सिंह को काबू कर लिया है। हरमन, वरुण और आकाश की पहचान हो चुकी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जांच में पता चला कि कमरे के अंदर ग्लॉक पिस्तौल से 10-12 राउंड फायर किए गए थे।

एसपी ने बताया कि मृतक दविंदर सिंह उर्फ बाजा एक हार्डकोर अपराधी था जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले एक पुलिस मुठभेड़ में भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पुरानी निजी रंजिश के कारण हुई है। थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।