Pages

Pages

स्कूल से जाने के लिए बस का इंतजार कर रही मासूम को यू-टर्न लेते आर्मी ट्रक ने कुचला, मौत।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin kumar Sahota 

जालंधर, 07 जुलाई : Prime Punjab 

जालंधर कैंट केवी-3 स्कूल के बाहर आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान सोढल की रहने वाली पायल के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल पहुंची थी, जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था, वहीं पायल भी सभी बच्चों की तरह बस का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के लगा तो पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।