Pages

Pages

PM मोदी के 17 जुलाई को जालंधर कैंट आगमन से पहले भाजपा की तैयारियां तेज, 15-16 को चलेगा स्वच्छता अभियान।

जालंधर, 13 जुलाई : Prime Punjab 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कैंट विधानसभा के गढ़ा, 66 फीट रोड और मॉडल टाउन मंडलों की बैठक जी.टी.बी. नगर में नेता प्रतिपक्ष मंजीत सिंह टीटू के निवास पर हुई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 और 16 जुलाई को सभी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि जालंधर कैंट विधानसभा स्वच्छ और सुंदर रूप में PM का स्वागत कर सके। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, मंडल प्रधान राजन मल्हान, कंवर सरताज, दीपाली बागड़िया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि PM का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।