Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 06 अगस्त: Prime Punjab
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी जालंधर के लिए यह बेहद गौरव का पल था जब यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कर्नल कमांडेंट नियुक्त किया गया। यह सम्मान जालंधर स्थित एन.सी.सी. ग्रुप हेड क्वार्टर्स में आयोजित भव्य पाइपिंग समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
इस समारोह में एन.सी.सी. के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एडिशनल डायरेक्टर जनरल एन.सी.सी. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट, ग्रुप कमांडर एन.सी.सी. ग्रुप हेड क्वार्टर्स, जालंधर तथा कमांडिंग ऑफिसर, 2 पंजाब बटालियन एन.सी.सी. शामिल थे।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी एन.सी.सी. की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण तथा समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार को बधाई देते हुए एडिशनल डायरेक्टर जनरल एन.सी.सी. ने डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी द्वारा एन.सी.सी. को सशक्त बनाने तथा युवा कैडेटों को नेतृत्व, समाज सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। ग्रुप कमांडर एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, जालंधर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान एन.सी.सी. प्रशिक्षण के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के योग्य नेतृत्व तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਿਆ।