Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
ਜਲੰਧਰ, 08 ਅਗਸਤ : Prime Punjab
डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर में 3 से 8 अगस्त 2026 तक छह दिवसीय स्टूडेंट्स इंडक्शन कार्यक्रम _ ‘दीक्षारंभ 2026’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नव.प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, मूल्यों, विभिन्न अवसरों तथा छात्र सहायता प्रणालियों से परिचित कराना था।
अंतिम दिन की शुरुआत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मूक के माध्यम से क्रेडिट ट्रांसफर विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र से हुई, जिसका संचालन डा लखवीर सिंह खन्ना, सहायक प्रोफेसर एवं प्रभारी अधिकारी, सेंटर फॉर मल्टीफैसिलिटेट लर्निंग, गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना ने किया। सत्र में विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं लचीली शिक्षण प्रणालियों के माध्यम से उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात उच्च शिक्षा में रैगिंग की समस्या पर अंकुश विषय पर निमत गिल, अधिवक्ता, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने विद्यार्थियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सौहार्दपूर्ण परिसर वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। अंतिम सत्र में साइबर सुरक्षा विषय पर श्री धीरज, अधिवक्ता, जिला न्यायालय, जालंधर ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया।
प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार, उपकुलपति, विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें शैक्षणिक एवं सह पाठ्यचर्य संबंधी अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया तथा समग्र विकास और निरंतर सीखने के महत्व पर बल दिया।
प्रो. (डॉ.) एस.के. अरोड़ा, कुलसचिव, यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले आयोजकों, संकाय सदस्यों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. कमलजीत कौर सिद्धू, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के क्लबों, सोसायटियों एवं विभिन्न परिसर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
टैलेंट हंट ने कार्यक्रम के समापन को उत्साहपूर्ण एवं जीवंत बना दिया, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वैदिक मूल्यों, आपदा प्रबंधन, नवाचार, पर्यावरण जागरूकता, परीक्षा नीति, सिविल सेवाओं, मानसिक स्वास्थ्य, खेल, योग, विद्यार्थी क्लबों, वित्तीय प्रक्रियाओं, मीडिया जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का सफल समापन नव.प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए डीएवी विश्वविद्यालय में एक समृद्ध एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक रहा।





More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।