jalandhar-Manvir Singh Walia
हंसराज महिला महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एवं एंट्रेप्रेनियोरशिप डिवेलपमेंट सैल की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में ‘ए टॉक विद चेतना शर्मा-मोटीवेशनल स्टोरी ऑफ एन एन्ट्राप्रेनयोर’ का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया ने रिसोर्स पर्सन सुश्री चेतना शर्मा, फाउंडर ऑफ ‘लिसनएक्ट’ का विधिवत स्वागत किया। सुश्री चेतना शर्मा एचएमवी की ही पूर्व छात्रा है। सुश्री चेतना ने सफल एंट्राप्रेनयोर बनने की अपनी कहानी सांझा की तथा छात्राओं को अपने स्वप्न पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमें निडर बनकर अपने चेहरे पर मुस्कान लिए जीवन की समस्याओं का सामना करना चाहिए। एंट्राप्रेन्योरशिप डिवेलपमेंट सैल की इंचार्ज श्रीमती मीनू कोहली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा छात्राओं को रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने आईआईसी के प्रयास की सराहना की।


More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਿਆ।