Pages

Pages

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 युवतियां रेस्क्यू, मालिक फरार।

जालंधर, 25 अगस्त : Prime Punjab

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने छोटी बारादरी पार्ट-2, गोल्डन एवेन्यू मार्केट स्थित ‘ए वन स्पा एंड सैलून’ पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 पीड़ित लड़कियों को रेस्क्यू कराया है। इस मामले में थाना 7 में 24 अगस्त 2026 को FIR No. 211 दर्ज की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकी पुत्र हरीचंद (नजदीक बस स्टैंड), करण कुमार पुत्र रघुनंदन मेहता (मूल निवासी मधेपुरा, बिहार), राहुल पुत्र राम स्नेही (फग्गू मोहल्ला, गढ़ा चौक) और अरुण कालिया पुत्र रामानंद कालिया (लाजपत नगर) के रूप में हुई है। सभी जालंधर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार स्पा का मुख्य मालिक भरत कुमार उर्फ सैम रेड के दौरान मौके से फरार हो गया।

 

ACP मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा मालिक भरत उर्फ सैम बाहर से लड़कियों और महिलाओं को पैसों का लालच देकर लाता है और उनसे देह व्यापार करवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले FIR दर्ज की और फिर ट्रैप लगाकर रेड की।

 

पुलिस ने बताया कि फरार मालिक भरत कुमार उर्फ सैम की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेस्क्यू की गई दोनों युवतियों को सुरक्षित निकालकर मेडिकल और काउंसलिंग के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कर रही है।