Pages

Pages

जालंधर के Mariton Hotel में पार्टी के दौरान जमकर मारपीट, वेटर-मैनेजर और बाउंसरों पर महिला से बदतमीजी और हमले के आरोप – मेयर और MLA के नाम की दुहाई भी नहीं आई काम।

जालंधर, 30 आगस्त : Prime Punjab 

जालंधर का चर्चित मैरिटन होटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। दो दिन पहले ही इस होटल का लंबे समय से चल रहा विवाद सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर ने सुलझा कर दोनों पक्षों में समझौता करवाया था, लेकिन देर रात होटल में एक पार्टी के दौरान जमकर लात-घूंसे चल गए। इस हाथापाई में भल्ला नाम के व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि होटल में उनके द्वारा एक प्राइवेट पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान होटल के स्टाफ द्वारा एक महिला आर्टिस्ट और परिवार की महिलाओं के साथ बैड टच और गलत व्यवहार किया गया। जब इसका विरोध किया गया तो होटल के वेटर, मैनेजर रजत और बाउंसरों ने मिलकर मेहमानों पर हमला कर दिया। भल्ला जब बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी हमला किया गया।

 

पीड़ित ने होटल मालिक इंद्रजीत और परमजीत मारवा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने होटल संचालक को बताया था कि वह मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली का करीबी/भाई है, इसके बावजूद जानबूझकर मारपीट की गई। वहीं पार्टी आयोजक रवि ने बताया कि मैनेजर से जो कमिटमेंट ली गई थी, उसके हिसाब से सर्विस नहीं दी जा रही थी, इस बात को लेकर कहासुनी हुई जो बाद में बड़ी लड़ाई में बदल गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल होटल प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।