जालंधर, 07 सितंबर : Prime Punjab
जालंधर पंजाब में गुरप्रीत सेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जालंधर के देश भगत यादगार हाल में पंजाब कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार धरना दिया। यह धरना हलद्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ की घटना के विरोध में किया गया था।
धरने में पूर्व सीएम और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर हमला बोला। चन्नी ने कहा कि मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज होनी चाहिए, यह जातिवाद की सबसे बड़ी मिसाल है। वहीं दोनों नेताओं ने गुरप्रीत सेखों के AAP में जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद को राजनीतिक शह दी जा रही है।
जग्गू भगवानपुरिया मामले पर सफाई देते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “मुझ पर गैंगस्टरवाद से जुड़े होने के आरोप लगाए जा रहे हैं, आप खुद जाकर देख लें, उनके परिवारों ने तो मुझे वोट तक नहीं दिया था।” रंधावा ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया।
अंत में रंधावा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोग AAP और BJP दोनों से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस ही पंजाब को गैंगस्टरवाद और जातिवाद से बचा सकती है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।