Pages

Pages

मान सरकार के खिलाफ BJP का हल्ला-बोल – कल जालंधर के 14 चौकों पर करेगी रोष प्रदर्शन, CM और वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin kumar Sahota 

जालंधर, 8 सितंबर : Prime Punjab 

आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भाजपा जालंधर शहरी ने बड़ा ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि मान सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कल 9 सितंबर को शाम 6 बजे शहर के 14 अलग-अलग चौकों पर एक साथ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो भी नशे के खिलाफ आवाज उठाता है, मुख्यमंत्री मान उसे दबाने का काम कर रहे हैं।

 

हिक्की ने दो घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले मोहनजीत शेरों ने लोक मिलनी कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर नशे पर सवाल पूछा तो उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। अब संगरूर के दिड़बा हलके के गांव तूरबंजारा के गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा की सभा में नशे का मुद्दा उठाया, तो उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। मानसिक आहत होने के बाद गुलजार सिंह ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे पंजाब को झकझोर दिया है।

 

भाजपा ने इस दुखद घटना की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा पर डालते हुए दोनों के इस्तीफे की मांग की है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। हिक्की ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराना-धमकाना बंद होना चाहिए। बैठक में दविंदर भारद्वाज, अमित भाटिया, श्याम शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

भाजपा का यह प्रदर्शन 3 विधानसभाओं में होगा। नॉर्थ में – मकसूदा चौक, बाबा सोढल चौक, किशनपुरा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक। सेंट्रल में – रामा मंडी, चुगिट्टी, मदन फ्लोर मिल, भगवान वाल्मीकि चौक। वेस्ट में – बस्ती गुजां अड्डा, चुग्गी घास मंडी, माता रानी चौक, बाबू लाभ सिंह नगर और शेखां बाजार चौक शामिल हैं।