Pages

Pages

जालंधर में पुलिस पर जानलेवा हमला – यूट्यूबर ने SI पर तानी Glock पिस्टल, 2 फायर के बाद गिरफ्तार।

Director : Manvir ਸਿੰਘ Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota

जालंधर, 20 सितंबर  : Prime Punjab 

जालंधर में शुक्रवार रात को जंडियाला मोड़ पर सदर थाना पुलिस की नाकेबंदी के दौरान सनसनीखेज वारदात हुई। चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी फगवाड़ा की तरफ से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका गया। गाड़ी में सवार यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शोकर ने आईडी दिखाने के बहाने जेब से विदेशी पिस्टल निकाल ली और सीधे SI पर तान दी।

SI नरिंदर सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी का हाथ झटक दिया, जिससे निशाना चूक गया। आरोपी ने 2 राउंड फायर किए जो सामने राहुल राज स्पेशल नान ढाबा की दीवार पर जा लगे। इस हमले में SI बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी यूट्यूबर और उसके ड्राइवर दिलप्रीत सिंह को मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से ऑस्ट्रिया मेड Glock-19 पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 2 चले हुए कारतूसों के खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के 4 मोबाइल फोन भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मनी शोकर की राजनीतिक पहुंच है और उसके तार गैंगस्टरों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।