फरीदकोट-Prime Punjab
पंजाब के फरीदकोट में 21 वर्षीय विवाहिता को बस स्टैंड तक छोडऩे का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सदर कोटकपूरा की पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस को विवाहिता ने बताया कि 29 नवंबर की रात करीब आठ बजे उसकी ससुराल वालों से मामूली तकरार हो गई थी। इसके बाद वह रूठकर अपने मायके जाने को घर से निकली और बस स्टैंड की तरफजा रही थी। रास्ते में उसे गांव का ही युवक मिल गया। उसने विवाहिता को अपनी मोटरसाइकिल से गांव के बस स्टैंड तक छोडऩे का झांसा दिया। विवाहिता उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई लेकिन वह उसे बस स्टैंड ले जाने की जगह उसे जबरन मोटरवाले कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने गांव के ही अपने एक और दोस्त को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार दोनों आरोपियों ने इस संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी वहीं फिरोजपुर जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने बताया है कि लगभग चार माह पूर्व उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। आरोपी उसे अपने घर पर बुलाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार मर्जी के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर भी दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। उधर, थाना घल्लखुर्द के सहायक निरीक्षक के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।