मोगा-प्राइम पंजाब
अजाब के मोगा जिले से एक दुखद खबर मिली है। मोगामें एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ं मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर संतुलन बिगडऩे से कार के ऊपर पलट गया। टिप्पर पर पत्थर लदे थे। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। वहीं एक चार साल की मासूम बच्ची सहीसलामत है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा में शादी समारोह में शामिल होने आया था।यह हादसा गांव बुट्टर के पास हुआ है। जान गंवाने वालों में नवविवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं। निहाल सिंह वाला के डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बुट्टर के पास तेज रफ्तार पत्थर से भरा टिप्पर संतुलन बिगडऩे की वजह से एक कार के ऊपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में फंसे चार लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में मोगा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक चार साल की बच्ची ठीक है।

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।