अमृतसर-प्राइम पंजाब
बीएसएफ बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अमृतसर के सीमांत गांव दाओके से शनिवार सुबह तीन किलो हेरोइन पकड़ी है। तीन पैकेटों में बरामद 3.2 किलो हेरोइन को बीएसएफ अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। घरिंडा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की एक टुकड़ी शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि अमृतसर के पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बल के जवानों ने तडक़े फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान ही एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए। जिन्हें खोल कर जांच करने के बाद उसमें 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।