जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
़
जालन्धर में आज एक भयानक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। येहादसा तब हुआ जब एक तेज रफतार कार अचानक बेकाबू हो गई और उसकी पराली से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई । टक्कर के बाद काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जालन्धर के अमृतसर जालन्धर नेशनल हाईवे पर बल अस्पताल के पास एक बेकाबू कार ने रोड पर खड़ी पराली से लदी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं शामिल है। इस हाादसे की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके हाजर पचश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार, कार अमृतसर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार से जा रही कार एक दम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के लोग इक_े हो गए। उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।