बी . डी. आर्य कॉलेज में करियर काऊँसलिंग पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

बनारसी दास आर्य कॉलेज, जालन्धर छावनी में ‘ब्राइट एकेडेमी’, लुधियाना के सेंटर हैड श्री देवराज कौशिक का गेस्ट लेक्चर ‘हाउ टू प्रिपेयर फॉर गवर्नमेंट जॉब्स’ विषय पर आयोजित किया गया। 12 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले तथा 50,000 से अधिक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके श्री देवराज जी ने बड़े विस्तार के साथ गवर्नमेंट जॉब्स से जुड़ी परीक्षाओं, परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स तथा अध्यवसाय और कर्मठता को सफलता का सूत्र बताया । एस.एस.सी, यू.पी.एस.सी से सम्वद्ध परीक्षाओं तथा बैंकिंग – पुलिस आदि से जुड़ी सरकारी परीक्षाओं की भी जानकारी विद्यार्थियों के साथ सांझा की गयी। कार्यकारी प्रिंसीपल मैडम मिनी वर्मा जी ने रिसोर्स पर्सन श्री देवराज का स्वागत और धन्यवाद किया तथा इस ज्ञानप्रद व्याख्यान को विद्यार्थियों के लिए सोद्देश्य , मार्गदर्शक और लाभकारी बताया । महाविद्यालय की प्रबन्धकर्तृ समिति के अध्यक्ष श्री करण अग्रवाल जी तथा ट्रेज़रर मैडम खुशबू अग्रवाल जी ने इस व्याख्यान के आयोजन पर आयोजकों एवं इंचार्जिज मैडम डॉ. मीनू नन्दा, मैडम मनदीप कौर एवं मैडम गुरबख्शीश को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम के आयोजन को सार्थक एवं सामयिक बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मैडम दीपिका, मैडम अंजलि,मैडम प्रभजीत तथा श्री हरजीत सिंह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही । रिसोर्स पर्सन श्री देवराज कौशिक जी के साथ श्री शुभांकर वर्मा एवं श्री चमन कुमार का सहयोग रहा।