मेहर चंद पॉलीटेक्निक कालेज के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला का दौरा किया
2 years ago
JALANDHAR-MANVIR SINGH WALIA
मेहर चंद पॉलीटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जगरूप सिंह जी के कुशल नेतृत्व और ऑटोमोबाइल विभाग के मुखी श्री हीरा महाजन जी की अध्यक्षता के तहत ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला का दौरा किया गया। कॉलेज द्वारा हर माह के द्वितीय शनिवार को इंडस्ट्री दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसेक तहत ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों को आर सी एफ, कपूरथला जाने का मौका मिला। जानकारी देते हुए ऑटोमोबाइल विभाग के मुखी श्री हीरा महाजन जी ने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के लिए विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हर सेमेस्टर में किया जाता है तथा डॉक्टर जगरूप सिंह जी ने भी विद्यार्थियों को ऐसे तकनीकी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। आर सी एफ के ट्रेनिंग विभाग के अधिकारियों ने बहुत विस्तार से रेलगाड़ी के डिब्बों के बारे में समझते हुए फैक्ट्री का दौरा करवाया और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के बारे में बताया। विभाग में से लेक्चरर सुधांशु नागपाल और साहिल ने विद्यार्थियो के साथ फैक्ट्री का दौरा किया।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।